How to make pav bhaji in Hindi | Mumbai street style pav bhaji - by recipesofbhojan.blogspot.com
हेलो मेरे प्यारे दोस्तों। आपका हमारे इस ऑनलाइन किचन में सुआगत है। आज हम मुंबई स्टाइल में पाव भाजी बनाना सीखेंगे जिसे आप बड़ी असानी से अपने घर पर बना पाएंगे और पाव भाजी का मजा ले पाएंगे। कई बार ऐसा होता है की हम घर पर पाव भाजी बना तो लेते है परन्तु उसमे बाजार वाला स्वाद नहीं रहता, ऐसा इसलिए होता क्यों की हमको पाव भाजी बनाने की सही रेसिपी नहीं पता होती। पर आज हम आपको recipes of bhojan की मदद से बाजार वाला स्वाद का तरीका बातएंगे। तो चलिए सुरु करते है।
INGREDIENTS / सामग्री
- brown pavs / पाव
- 2 tablespoons oil or as you required / 2 बड़े चम्मच तेल या आवश्यकतानुसार।
- 1/2 green peas were fresh or frozen -1/2 कप हरी मटर।
- 2 medium onions, chopped / 2 मध्यम प्याज, कटा हुआ
- 1 teaspoon ginger paste / 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 teaspoon garlic paste / 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 tablespoon pav bhaji masala / 1 बड़ा चम्मच पाव भाजी मसाला
- 6 medium tomatoes, chopped / 6 मध्यम टमाटर, कटा हुआ
- 3 medium potatoes, boiled and mashed / 3 मध्यम आलू, उबला हुआ और मसला हुआ
- 4 tablespoons grated cauliflower / 4 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गोभी
- salt to your taste / स्वाद के अनुसार नमक
- 2 teaspoons red chili paste / 2 चम्मच लाल मिर्च का पेस्ट
- 2 teaspoons chopped green capsicum / 2 चम्मच कटी हुई हरी शिमला मिर्च
- 1 lemon / 1 नींबू
- fresh coriander leaves for garnishing / गार्निशिंग के लिए ताजा धनिया पत्तियां
STEP 1
- सबसे पहले गोभी और मटर के दानो को एक साथ, एक कप गिलास पानी में उबाल ले। गोभी और मटर को उबालने के बाद उनको मिला दीजिये।
- इसके अलावा उबले हुए आलू के छिलके निकाल लीजिये।
- टमाटर को बारीक़ मात्रा में काट लीजिये।
- शिमलामिर्च को भी बारीकी के साथ काट दीजिये।
STEP 2
- अब जिसमे आपको भाजी बनानी है वो बर्तन चुहलें पर रख दीजिये उसके बाद 2 बड़े चम्मच तेल या आवश्यकतानुसार जितना आपको चाइये उतना तेल डालके बर्तन को गरम होने दे।
- तेल गरम होने बाद उसमे 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट के साथ बारीक़ कटी हुई मिर्ची डाल दीजिये और हल्का भून लीजिये।
- अब हम बारीक़ कटे हुए टमाटर भी डाल देंगे और साथ ही आधा चमच्च हल्दी पाउडर और एक छोटी चमच्च धनिया पाउडर और कटी हुई शिमला मिर्च डालके मिक्स कर लेंगे।
- उसके बाद बर्तन को 2-3 मिनट के लिए ढक देंगे ताकि टमाटर हल्का नरम हो जाये।
- 2-3 मिनट पकाने के बाद अब मशेर की हेल्प से टमाटर और शिमलामिर्च को मैश कर लीजिये।
- मैश करने के बाद उसमे उबले हुए मटर और गोभी डाल दीजिये। और उनको भी मैश कर लीजिये।
- सब सब्जिया मैश होने के बाद उसमे उबले हुए आलू दाल दीजिये।
- और फिर स्वाद अनुसार नमक और लाल मिर्ची पाउडर और 2 छोटे चमच्च पाव भाजी मसाला दाल देंगे।
- और फिर भाजी को हलकी आंच में तब तक मैश करते रहेंगे जब तक भाजी एक जैसी न लगने लगे। और साथ ही अपने अनुशार पानी भी भाजी में डालते रहिये।
- और आखिरी में भाजी में कटा हुआ हरा धनिया और एक चमच्च बटर डाल देंगे।
- अब आपकी भाजी त्यार है। उसको बर्तन में निकाल लीजिये और गार्निशिंग के लिए एक चमच्च बटर डाल दीजिये।
- पाव आपको बाजार में उपलब्ध हो जायेंगे। उन पाव को तवे पर बटर लगा कर हल्का शेक लीजिये।
आपकी पावभाजी बन के खाने को त्यार है। अपनी घर में बनाई गयी पाव भाजी का लुफ्त उठाइये। खुद भी खाइये और पड़ोसियों को भी खिलाइये।


No comments:
Post a Comment